फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SPs put BJP leader's wrong information on social media

सोशल मीडिया पर सपाइयों ने डाली भाजपा नेत्री की गलत सूचना

Sat, 21 Aug 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
SPs put BJP leader's wrong information on social media
झांसी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका रावत को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना दे दी। कार्यकर्ताओं ने लिखा कि प्रियंका सपा में शामिल हो गई हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। शुक्रवार को उन्होंने साइबर सेल के अधिकारियों से गलत सूचना डालते वाले सपाइयों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को साइबर सेल पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश महामंत्री को लेकर ललितपुर समेत कुछ जिलों के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी लिख दी है। सपाइयों ने प्रियंका रावत की उनकी छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया है। सपा के लोगों ने जो दुष्प्रचार किया है, उसके लिए उन पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। साथ ही सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे, अनूप करोसिया, राहुल सैनी, पंकज शुक्ला, नितेश तिवारी, दीपू ठाकुर, राहुल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed