{"_id":"6435a11a51897be50b0e8487","slug":"sps-district-panchayat-members-husband-asked-for-ticket-from-bjp-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-73571-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सपा की जिला पंचायत सदस्य के पति ने भाजपा से मांगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सपा की जिला पंचायत सदस्य के पति ने भाजपा से मांगा टिकट
विज्ञापन
झांसी। निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही दल बदल का खेल शुरू हो गया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के एक जिला पंचायत सदस्य के पति ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी की है। सपा के कई और नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि, अभी वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।
आरक्षण की स्थिति साफ होने के साथ मंगलवार से निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। सबसे ज्यादा मारामारी भाजपा के टिकटों को लेकर मची हुई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भाजपा से महापौर पद के टिकट के लिए 54 लोगों ने दावेदारी की है। इनमें बसपा और सपा के भी दो दिग्गज नेता शामिल हैं। जबकि, भगवा खेमे से भी कुछ चेहरे ऐसे सामने आए हैं, जो भाजपा से टिकट न मिलने पर हाथी की सवारी कर सकते हैं। ये सभी दोनों दलों के नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। हालांकि, अभी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं, मंगलवार को सपा की एक जिला पंचायत सदस्य के पति ने भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के टिकट के लिए आवेदन किया है। उन्होंने भगवा खेमे में जाने के खुलकर संकेत दे दिए हैं।
सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खां ने बताया कि दूसरें दलों के कई नेता भी पार्टी के संपर्क में हैं। जल्द ही विपक्षी दलों के कुछ लोग सपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त सपाइयों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
प्रभावी मतदाता सम्मेलन आज
झांसी। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रभावी मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का आयोजन शाम चार बजे सिविल लाइन स्थित आशीर्वाद गार्डन में होगा। अपने दौरे के दौरान राज्यमंत्री भाजपा कार्यालय जाकर पार्टी के स्थानीय नेताओं से निकाय चुनाव पर चर्चा करेंगे।