{"_id":"5e2c93cf8ebc3e7d645254f4","slug":"sports-sevices-beat-him-tamilnadu-jhansi-news-jhs158454380","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स सर्विसेज ने तमिलनाडु को दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स सर्विसेज ने तमिलनाडु को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम चल रही हॉकी इंडिया की सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते हॉकी हरियाणा व
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चैंपियनशिप में शनिवार को छह मुकाबले खेले गए। इसमें दो मुकाबले टाई रहे। वहीं, पूल-ए में स्पोर्ट्स सर्विसेज कंट्रोल बोर्ड एवं हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स सर्विसेज कंट्रोल बोर्ड की टीम 3-1 गोल से विजयी रही।
पूल-बी में मुंबई हॉकी एसोसिएशन और सेंट्रल सेकेट्रेट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मुंबई हॉकी एसोसिएशन की टीम 2-1 गोल से विजयी रही। पूल-सी में केनरा बैंक के साथ हुए मैच में पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम 3-2 गोल से जीती। हॉकी हरियाणा एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के बीच हुआ। मैच में दोनों टीमें गोल के लिए काफी संघर्ष करती रहीं। हालांकि, हॉकी हरियाणा ने 1-0 गोल से विजयी रही। पूल-डी में एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड व हॉकी उड़ीसा के मध्य खेला गया मैच टाई हो गया। दोनों ही टीमें 01-01 गोल से बराबरी पर रही। हॉकी कर्नाटक एवं हॉकी गंगपुर-उड़ीसा के मध्य हुआ मुकाबला भी एक-एक गोल से टाई रहा।
प्रतियोगिता के दौरान संयुक्त निदेशक पेंशन एवं कोषागार डॉ. महेश चंद्र पांडेय, अपर आयुक्त नंदकिशोर दुबे, अंतरराष्ट्रीय रेफरी अविनाश श्रीवास्तव, संजीव सरावगी, अशोक ओझा, शैलेंद्र, अन्नू मंसूरी, जेपी तिवारी, दिनेश कुमार रजक, योगेश कुमार, डॉ. नीरज बनौरिया, डॉ. रेनू बनौरिया, सुरेश बोनकर, राममिलन, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत राज व सुनीता तिवारी मौजूद रहीं।