{"_id":"65a1b641efee2847500b4e24","slug":"sports-sadhna-shivam-and-gaurav-became-champions-jhansi-news-c-360-1-jh11002-2915-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद: साधना, शिवम और गौरव बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद: साधना, शिवम और गौरव बने चैंपियन
Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय युवा महोत्सव व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान एथलेटिक्स, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में साधना यादव और छात्र वर्ग में शिवम कुमार और गौरव ने चैंपियनशिप अपने नाम की।
समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. मुरलीधर राम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, प्रो. टीके शर्मा और प्रो. अलका नायक ने किया। अध्यक्षता बीकेडी प्राचार्य प्रो. एसके राय ने की। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में शिवम कुमार प्रथम, अमित द्वितीय और मनीष राजपूत तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में गौरव कुमार प्रथम, रामकिशोर द्वितीय और मनीष कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में साधना यादव प्रथम, रोशनी नामदेव द्वितीय और दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में राहुल जोशी, आकांक्षा प्रथम, प्रियांशी गुप्ता और सुषमा रायकवार को द्वितीय स्थान, पल्लवी सिंह, साक्षी यादव, प्रियांशी सचान को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में कल्पना सिंह प्रथम, शबनम द्वितीय, जोगेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अंतरविभागीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में विधि विभाग प्रथम, रोवर रेंजर और मनोविज्ञान विभाग द्वितीय, भूगोल विभाग के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. एलसी साहू ने किया। इस अवसर पर डॉ. एपीएस गौतम, प्रो. नूतन अग्रवाल, प्रो. मंजरी दमेले, प्रो. नीलम सिंह, डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. संजीव शंखर सिंह, डॉ. अजीत गुप्ता, डॉ. अजय कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। आभार प्रो. जितेंद्र कुमार तिवारी ने व्यक्त किया।