{"_id":"67540cc174ac70971c0a8607","slug":"speeding-vehicle-trampled-a-shopkeeper-on-shivpuri-highway-in-jhansi-2024-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Accident: शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने दुकानदार को कुचला, डेढ़ घंटे तक उसी हाल में पड़ा रहा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Accident: शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने दुकानदार को कुचला, डेढ़ घंटे तक उसी हाल में पड़ा रहा, मौत
Sat, 07 Dec 2024 02:22 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:22 PM IST
सार
लहूलुहान हाल में संतोष सड़क पर ही पड़ा रहा। करीब डेढ़ घंटे बाद जब सुख देवी बाहर आई तब संतोष को उसने घायल हाल में सड़क पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार तड़के झांसी शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के डगरवाहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने घर के बाहर खड़े दुकानदार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
डगरवाहा गांव निवासी संतोष (40) पुत्र कम्मोद घर के बाहर ही अपनी दुकान भी चलता था। शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे वह अपनी दुकान खोलने के लिए साफ सफाई कर रहा था। उसी समय शिवपुरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार संतोष को कुचलते हुए भाग गई।
विज्ञापन
Trending Videos
लहूलुहान हाल में संतोष सड़क पर ही पड़ा रहा। करीब डेढ़ घंटे बाद जब सुख देवी बाहर आई तब संतोष को उसने घायल हाल में सड़क पर पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल संतोष को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।