फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speed trains could not hold onto the bright sunshine

धूप तो खिली पर स्पीड नहीं पकड़ सकी ट्रेनें

Sat, 23 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Speed trains could not hold onto the bright sunshine
झांसी। शुक्रवार को खिली धूप में भी ट्रेनें स्पीड नहीं पकड़ सकीं। अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से छह घंटे तक की देरी से झांसी आईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गुरुवार की रात बारह बजे से कोहरा शुरू हो गया था। इससे रात में ही ट्रेनों की गति थमना शुरू हो गई मगर सुबह जल्द ही कोहरा छंट भी गया। आठ बजे तक धूप भी निकल आई। इसके बाद भी ट्रेनों की गति तेज नहीं हो सकी। इसका एक कारण यह भी रहा कि ट्रेनें अपने समय पर गंतव्य स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन


इससे उनके प्रस्थान में विलंब हो रहा है। शुक्रवार को गाड़ी संख्या 12108 अप लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पांच घंटे, 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस चार घंटे, 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस छह घंटे, 12628 अप कर्नाटका एक्सप्रेस चार घंटे, 12920 अप मालवा एक्सप्रेस चार घंटे, 12622 अप तमिलनाडु एक्सप्रेस, 19168 अप साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे, 12138 अप पंजाब मेल साढ़े पांच घंटे, 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस दो घंटे, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दो घंटे, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे आदि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से झांसी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली वीआईपी ट्रेन गाड़ी संख्या 12002 अप शताब्दी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से झांसी आई। इस कारण वापसी में भी यह गाड़ी संख्या 12001 डाउन शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से झांसी आई। इसी तरह अपराह्न दो बजे निजामुद्दीन से चलकर झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से झांसी आई। इस कारण यह गाड़ी वापसी में तीन घंटे देरी से रवाना हो सकी। रेल प्रशासन को तीन घंटे से अधिक देरी से चल रहीं ट्रेनों का पूरा रिफंड यात्रियों को करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed