Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train to run between Darbhanga and Yesvantpur for Diwali-Chhath

Jhansi News: दिवाली-छठ पर दरभंगा-यशवंतपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Fri, 06 Nov 2026 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Special train to run between Darbhanga and Yesvantpur for Diwali-Chhath
झांसी। रेल प्रशासन ने दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए दरभंगा और यशवंतपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन झांसी मंडल के उरई और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05541 दरभंगा-यशवंतपुर विशेष ट्रेन 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह सोमवार को 15:30 बजे दरभंगा से प्रस्थान कर बृहस्पतिवार को 02:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05542 यशवंतपुर-दरभंगा विशेष ट्रेन 19 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी। यह बृहस्पतिवार को 22:40 बजे यशवंतपुर से चलकर रविवार को 13:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों के कुल पांच-पांच फेरे निर्धारित हैं। यह विशेष ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत (महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक) के यात्रियों को सुविधा देगी। इसमें कुल 24 कोच होंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और एसी थ्री-टियर इकॉनमी कोच शामिल हैं। यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, कानपुर सेंट्रल, भोपाल, नागपुर और काचेगुड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed