फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special for Prayagraj: After the murder of Umesh Pal, Guddu took shelter in the house of Parichha power plant contractor

Jhansi News: एसटीएफ ने दागी नौ गोलियां, तीन गोली लगने पर ढेर हुए दोनों बदमाश

Fri, 14 Apr 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Special for Prayagraj: After the murder of Umesh Pal, Guddu took shelter in the house of Parichha power plant contractor
झांसी। पांच लाख के इनामिया बदमाश असद के साथ मुठभेड़ में एसटीएफ टीम ने कुल नौ गोलियां दागीं। इसका खुलासा उपाधीक्षक नवेंदु कुमार की ओर से बड़ागांव थाने में दर्ज हुई एफआईआर से हुआ है। इस एफआईआर में बताया गया कि एसटीएफ को उमेश हत्याकांड में वांछित पांच-पांच लाख के दो बदमाशों के झांसी शहर एवं आसपास के कस्बों में छिपे होने की सूचना मिली थी। 13 अप्रैल को नवेंदु कुमार समेत इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, दरोगा विनय तिवारी, पंकज तिवारी, कमांडो सोनू, अरविंद कुमार, चालक अखंड प्रताप पांडेय एवं दूसरी टीम में पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह समेत इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय, भूपेंद्र सिंह, सुशील कुमार, सुनील कुमार, कमांडो दिलीप कुमार यादव, चालक उपेंद्र तिवारी झांसी में थे। इस दौरान एसटीएफ टीम को असद एवं गुलाम के बुधवार रात चिरगांव में मौजूद होने की सूचना मिली। सीओ विमल कुमार की टीम बड़ागांव एवं नवेंदु कुमार की टीम चिरगांव में तलाश रही थी। चिरगांव में मालूम चला कि असद एवं गुलाम बिना नंबर की काली और लाल रंग की डिस्कवर मोटर साइकिल से चिरगांव से निकलकर पारीछा जा रहे हैं। असद सफेद रंग का पाठन शूट एवं काली टोपी पहने है जबकि गुलाम ने लोवर एवं डाक ग्रीन टी शर्ट पहनी हुई है। करीब 11.30 बजे पुलिस टीम रवाना हुई। पारीछा बांध के मोड़ से करीब 100 मीटर पहले पहुंचा था तभी असद एवं गुलाम नजर आए। पुलिस टीम ने उनकी बाइक को ओवर टेक किया तब यह दोनों पारीछा बांध मोड़ के आगे कच्चे रास्ते पर भागने लगे। जब उनको रोकने की कोशिश की गई तब उनकी गाड़ी करीब 1.5 दूर जाकर बबूल के पेड़ के पास फिसल गई। दोनों बदमाश फायरिंग करने लगे। इसके बाद एसटीएफ टीम में शामिल आठ पुलिस कर्मियों ने अपनी-अपनी पिस्टल से जवाब फायरिंग की। एसटीएफ टीम की ओर से नौ फायर किए गए। इनमें दो गोली असद को लगी जबकि एक गोली में गुलाम ढेर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed