{"_id":"6439970520246b842c0e9239","slug":"special-for-prayagraj-after-the-murder-of-umesh-pal-guddu-took-shelter-in-the-house-of-parichha-power-plant-contractor-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-75505-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के लिए खास :: उमेश पाल की हत्या के बाद पारीछा पावर प्लांट ठेकेदार के घर में गुड्डू ने ली थी पनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के लिए खास :: उमेश पाल की हत्या के बाद पारीछा पावर प्लांट ठेकेदार के घर में गुड्डू ने ली थी पनाह
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शातिर बदमाश गुड्डू मुस्लिम ने पारीछा स्थित पावर प्लांट निवासी सतीश पांडेय के घर पनाह ली थी। असद को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद एसटीएफ ने इस बात का खुलासा किया है। बड़ागांव थाने में डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु कुमार की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया कि 24 फरवरी को धूमनगंज में उमेश पाल की हत्या के दूसरे दिन ही गुड्डू मुस्लिम प्रयागराज से फरार हो गया। यहां से भागकर वह झांसी पहुंचा। यहां बड़ागांव थाने के पारीछा पावर प्लांट निवासी सतीश पांडेय के यहां आकर ठहरा। एसटीएफ को जब उसके झांसी आने की भनक लगी तब एसटीएफ ने 17 मार्च को छापा मारा लेकिन, उसके पहले ही एसटीएफ के आने की भनक सतीश उर्फ बबलू एवं गुड्डू मुस्लिम को लग गई थी। एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही यह दोनों यहां से फरार हो गए।
एसटीएफ के इस खुलासे के बाद अतीक गैंग के साथ यहां के ठेकेदारों का कनेक्शन भी सामने आ गया। पुलिस का कहना है कि मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले सतीश के पिता पावर प्लांट में ही अधिकारी थे। पिता कई वर्ष पहले प्रयागराज से यहां आकर बस गए थे। उनकी दो वर्ष पहले मौत हो गई। उसके बाद से सतीश ने यहां ठेकेदारी शुरू कर दिया। एक मामले में ठेका न मिलने के बाद सतीश ने प्रयागराज कनेक्शन की बदौलत अतीक गैंग से संपर्क साधा। वहां से उसका परिचय गुड्डू से हुआ। गुड्डू ने यह ठेका दिलाने में सतीश की मदद की थी। इसके बाद से दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया। उमेश पाल की हत्या के बाद जब एसटीएफ ने गुड्डू के मोबाइल कॉल खंगाले तब उसमें सतीश का नाम भी सामने आ गया। इसके बाद उसे तलाशती हुई पिछले माह एसटीएफ यहां आ पहुंची। उसने पारीछा स्थित आवासीय कॉलोनी में दबिश देकर दो ठेकेदारों को उठा लिया, लेकिन सतीश चकमा देकर भाग निकला। जांच-पड़ताल में यह सामने आया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गुड्डू प्रयागराज से भागकर सीधे झांसी पहुंचा। यहां से उसने सतीश से संपर्क साधा। यहां सतीश ने उसे ठहरने के लिए जगह मुहैया कराई। इसके बाद उसे यहां से आगे भागने में भी मदद पहुंचाई। एसटीएफ को अंदेशा है कि सतीश की मदद से ही हत्याकांड के शामिल दूसरे बदमाशों को भी आगे भगाया गया। गुड्डू अभी भी एसटीएफ को छका रहा है। उधर, सतीश भी उसके बाद से फरार चल रहा है।
ठेकेदार के घर फिर पहुंची एसटीएफ
ठेकेदार सतीश पांडेय के पावर प्लांट के पास स्थित आवासीय परिसर में शुक्रवार सुबह एसटीएफ टीम ने फिर छापा मारा। एसटीएफ टीम के पहुंंचते ही पूरे इलाके में खलबली मच गई। यहां से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए एसटीएफ अपने साथ ले गई है लेकिन, इसकी अभी तक किसी ने
विज्ञापन
पुष्टि नहीं की है।