फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP two candidate again report file

बड़ागांव और चिरगांव में सपा के ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों पर मुकदमे

Fri, 09 Jul 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
SP two candidate again report file
झांसी। बड़ागांव व चिरगांव ब्लॉक से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अपहरण और एससी /एसटी एक्ट के गंभीर मामलों में एफआईआर कायम की गईं हैं। इससे सियासत गरमा गई है। सपा ने मुकदमों को फर्जी करार देते हुए पुलिस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव इलाके के ग्राम मड़ोरा निवासी नारायणदास श्रीवास ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि बड़ागांव के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव व उनके पुत्र अमित यादव ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे अपमानित किया तथा उसके पुत्र रविंद्र का चौपहिया वाहन से अपहरण कर ले गए। वहीं, दूसरे मुकदमा ग्राम बावलटाडा के भगवत कुशवाहा ने दर्ज कराया। पुलिस से की शिकायत में उन्होंने बताया कि पत्नी केशकली (32) के अपहरण का आरोप लगाया। इसमें मामले में पुलिस ने बड़ागांव के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव की पत्नी और सपा प्रत्याशी रेखा, उनकी बहू दीप्ती, तिलैथा निवासी त्रिलोक व बावलटाडा निवासी रघुवंश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, चिरगांव ब्लॉक प्रमुख पद के सपा प्रत्याशी रामनरेश यादव के खिलाफ भी दलित उत्पीड़न तथा बीडीसी सदस्य के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम बकुआं बुजुर्ग निवासी लच्छू कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई घनश्याम बीडीसी सदस्य है। सपा प्रत्याशी रामनरेश यादव ने अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया है। इसके साथ ही ग्राम बघैरा निवासी धनीराम अहिरवार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रामनरेश यादव अपने कुछ साथियों के साथ आए और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए एक लाख रुपये की मांग की। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों के खिलाफ एक के बाद एक धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज होने से सियासत गरमा गई है। सपा का कहना है कि भाजपा ने पहले सपा प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका, जब वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो अब फर्जी मुकदमे कायम कराकर नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

प्रशासन ने खुलेआम किया भाजपा का सहयोग
झांसी। सपा नेता व पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र के लिए ये बेहद काला दिन है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ और हो ही नहीं सकता कि प्रत्याशियों को नामांकन पत्र तक दाखिल करने से रोका गया। कानून को ताक पर रखकर प्रशासन ने भाजपा का सहयोग किया और हमारे प्रत्याशियों के साथ बदसलूकी की गई। अब फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। लेकिन, न हम झुकेंगे और न पीछे हटेंगे। मतदान के दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों के इर्दगिर्द मौजूद रहेंगे, ताकि हमारे मतदाताओं को प्रभावित न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed