फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP Student Assembly sent memorandum to the Governor in the interest of students

Jhansi News: विद्यार्थी हित में सपा छात्रसभा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Thu, 26 Sep 2024 04:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
SP Student Assembly sent memorandum to the Governor in the interest of students
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अयान अली हाशमी के नेतृत्व में सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। साथ ही विद्यार्थियों का फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति, छात्रसंघ चुनाव न करा कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा आए दिन विद्यार्थियों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि विद्यार्थी हित ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सैयद अली, दीपक यादव, अनिकेत चौधरी, अंकित सक्सेना, नितिन यादव, पंकज साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



नवनियुक्त सपा प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत
झांसी। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप को प्रदेश सचिव का पदभार मिलने के बाद वह झांसी पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस माैके पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की जीत में बुंदेलखंड की अहम भूमिका होगी। इस मौके पर नरेंद्र झा, प्रदीप कुशवाहा, राकेश श्रीवास, अजय, सलमान पारीछा, सुरेंद्र दांगी, विक्रम यादव, पुष्पेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed