{"_id":"665f7fefe342bfa5510989f7","slug":"sp-made-a-dent-in-bjps-stronghold-in-bundelkhand-got-only-one-seat-out-of-four-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-327308-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुंदेलखंड में भाजपा के गढ़ में सपा ने लगाई सेंध, चार में केवल एक सीट मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुंदेलखंड में भाजपा के गढ़ में सपा ने लगाई सेंध, चार में केवल एक सीट मिली
विज्ञापन
गढ़ बचाने को मोदी-योगी ने झोंकी थी ताकत, बांदा, जालौन और हमीरपुर लोकसभा सीटों को समाजवादी पार्टी ने छीना, झांसी में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक
प्वाइंटर
जालौन में सपा के नारायण दास अहिरवार 53898 वोटों से जीते
बांदा में सपा की कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल 71210 वोटों से जीतीं
हमीरपुर सीट पर सपा के अजेंद्र सिंह लोधी 2629 वोटों से जीते
झांसी सीट पर अनुराग शर्मा 1,02,614 वोटों से जीते
चारों सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी
नगेश शर्मा
झांसी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के गढ़ बुंदेलखंड में सपा ने सेंध लगा दी है। इस गढ़ को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन सफल नहीं हो सके। बुंदेलखंड की चार सीटों में से जालौन पर सपा के नारायण दास, बांदा पर सपा की कृष्णा देवी और हमीरपुर सीट पर सपा के अजेंद्र सिंह लोधी जीते हैं। हालांकि झांसी सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। झांसी सीट पर भाजपा के अनुराग शर्मा ने दूसरी बार जीत का परचम फहराया है। बुंदेलखंड की चारों सीटों पर बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे हैं।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से बुंदेलखंड भाजपा का गढ़ बना हुआ था। यहां झांसी सीट पर भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती सांसद रह चुकी हैं। आजादी के बाद के चुनावों की बात करें तो बुंदेलखंड कांग्रेस का गढ़ रहा है। हालांकि बीच-बीच में कम्युनिष्ट पार्टी, बसपा, समाजवादी पार्टी के सांसद भी यहां रह चुके हैं। 2024 के चुनाव में बुंदेलखंड के गढ़ को ध्वस्त होने से बचाना भाजपा के लिए कड़ी चुनौती थी। इसके लिए हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में रोड शो किया। इनके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि नेताओं ने यहां ताकत झोंकी, लेकिन ये प्रयास गढ़ में सेंध लगने से नहीं रोक सके। मंगलवार को हुई मतगणना के बाद सामने आए परिणामों ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है।
बॉक्स-- -
नारायण दास ने शुरू से ही ली बढ़त
जालौन सीट पर सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार शुरू से ही बढ़त लिए हुए थे। धीरे-धीरे वोटों का अंतर बढ़ता गया और भाजपा के भानुप्रताप सिंह वर्मा हार गए। बसपा के सुरेश चंद्र गौतम तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर कुल छह प्रत्याशी थे। नारायण दास को 530180 वोट मिले हैं, जबकि भानुप्रताप को 476282 और सुरेश चंद्र गौतम को 100248 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धीरे-धीरे बढ़ा कृष्णा देवी के वोटों का ग्राफ
बांदा सीट पर भाजपा के आरके सिंह पटेल आगे चल रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे वोटों का ग्राफ गिरा और सपा प्रत्याशी कृष्णादेवी शिवशंकर पटेल आगे निकल गईं। कृष्णादेवी के वोटों का ग्राफ बढ़ता गया और उन्होंने आरके सिंह पटेल को हरा दिया। बसपा के मयंक द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार थे। कृष्णा देवी को 406567 वोट मिले हैं। आरके सिंह पटेल को 335357 वोट और मयंक द्विवेदी को 245745 वोट मिले हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आगे-पीछे के दौर के बाद जीत गए अजेंद्र
हमीरपुर सीट पर भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शुरू से ही बढ़त ली हुई थी, लेकिन कुछ चरणों की मतगणना के बाद सपा के अजेंद्र सिंह लोधी आगे निकल गए। कुछ देर आगे-पीछे का दौर चला। बाद में पुष्पेंद्र सिंह आगे निकल गए, लेकिन देर शाम तक अजेंद्र सिंह ने पुष्पेंद्र को पछाड़ दिया। बसपा के निर्दोष कुमार दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर 11 उम्मीदवार थे। अजेंद्र सिंह लोधी को 490683 वोट मिले हैं। कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 488054 वोट और निर्दोष कुमार को 94696 वोट मिले हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अनुराग शर्मा ने शुरू से ही ले ली थी बढ़त
झांसी-ललितपुर सीट पर भाजपा के अनुराग शर्मा शुरू से ही बढ़त लिए हुए थे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के वोटों से अनुराग के वोटों का अंतर ज्यादा नहीं था। कई चरणों की मतगणना तक दोनों में बहुत कम अंतर रहा, लेकिन अनुराग शर्मा के वोटों का ग्राफ बढ़ता गया और वह जीत गए। बसपा के रविप्रकाश कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी थे। अनुराग शर्मा को 690316 वोट मिले हैं। प्रदीप जैन को 587702 वोट और रवि प्रकाश को 63192 वोट मिले हैं।

बॉक्स