फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP increase selfconfidence

सपाइयों का बढ़ा आत्मविश्वास, भाजपाइयों को मिला सबक

Sat, 05 Dec 2020 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP increase selfconfidence
झांसी। एमएलसी चुनाव में मिली जीत ने समाजवादी पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया है। लगातार हार का सामना करने आ रहे सपाई इस जीत से खासे उत्साहित हैं। जबकि, भारतीय जनता पार्टी को ये हार एक बड़ा सबक देकर गई है। भाजपाइयों का कहना है कि अति आत्मविश्वास की वजह से उन्हें शिकस्त मिली है। वे आत्ममंथन की जरूरत बता रहे हैं। वहीं, सपाई इस जीत को पूरे प्रदेश में बदलाव का संकेत बता रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की जीत लोकतंत्र की जीत है। हालांकि, भाजपाइयों ने लोकतंत्र को कुचलने की पूरी कोशिश की। हार को जीत में बदलने के लिए जमकर हंगामा किया। लेकिन, वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। इस जीत ने साबित कर दिया कि अब हवा बदल चुकी है। देश और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद
ये शिक्षित वर्ग के लोगों का चुनाव था। इस वर्ग के लोगों ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देने का काम किया है। भाजपा की हार से साबित हो चुका है कि अब जनता बदलाव चाहती है। भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों से जनता थक चुकी है। प्रदेश में लोग अब आशा भरी नजरों से सपा की ओर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष - सपा
भारतीय जनता पार्टी के लोग इस चुनाव में जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे। यही आत्मविश्वास भारी पड़ा है। अब जरूरत आत्ममंथन की है। इस चुनाव में सामने आईं कमियों को दूर किया जाएगा। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की वजह से आम जनता पहले भी भाजपा के साथ थी और आज भी है।
- राजीव सिंह पारीछा, विधायक
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या शिक्षित मतदाताओं को वोटर बनवाने का काम किया था। लेकिन, हम अपने सभी वोटरों को मतदान केंद्रों तक नहीं ला पाए। मतदान केंद्रों की अधिक दूरी इसकी एक बड़ी वजह रही। इसके अलावा मतदाताओं में कोरोना का खौफ भी हावी रहा।

- मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष - भाजपा
कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह को झांसी, ललितपुर समेत बुंदेलखंड के अन्य जिलों में अच्छा वोट मिला है। प्रयागराज मंडल में हम वोट लेने में कामयाब नहीं हो पाए, जिससे पार्टी पिछड़ गई। हालांकि, ये चुनाव के नतीजे आम चुनाव पर ज्यादा असर डालने वाले नहीं है। जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।
- प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed