{"_id":"57264f7a4f1c1b55035cd4e9","slug":"sp-government-promises-fulfilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार ने पूरे किए वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार ने पूरे किए वादे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sapa saikil raile, jhansi news
- फोटो : amar ujala
झांसी। जनता की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने सरकारी खजाना खुला रखा है। सरकारी योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है। सपा सरकार ने जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से सपा द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा के दौरान यह बात राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने कही।
सांसद ने बीएसपी सरकार पर जनता की कमाई को पत्थरों तथा स्वयं मायावती की मूर्ति लगवाने में खर्च करने की बात कही। साथ ही पत्थरों के निर्माण में बड़े-बड़े घोटालों का आरोप लगाया। विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा दिए गए ‘नारे दवा पढ़ाई मुफ्ती हो, रोटी कपड़ा सस्ती हो’ को साकार करने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है।
लगातार दस दिन तक पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा के जरिए गली-मुहल्लों में जाकर सरकार की योजनाएं पहुंचाएंगे। साथ ही लोगों की समस्या सुनेेंगे और निराकरण करेंगे। साइकिल यात्रा इलाइट, जेल, कचहरी चौराहा होते हुए झोकनबाग, गोविंद चौराहा, मिनर्वा, कोतवाली से खंडेराव गेट, आशिक चौराहा, आंतिया तालाब, बीकेडी, जीवनशाह होती हुई वापस लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची।
विज्ञापन
इस बीच योजनाओं की पुस्तकें भी बांटी गईं व महाराजा गंगाधर राव कला संस्थान द्वारा वीरेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सरकार की योजनाएं बताईं।
इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन, विशुन सिंह यादव, राकेश पाल, नरेंद्र कुशवाहा, अजय सूद, विष्णु राय, हरभजन साहू, राहुल सक्सेना, परमानंद कुशवाहा, सोहन खटी, मीरा रायकवार, जेपी साहू, संतराम पेंटर, हरदयाल, सलीम खानजादा, हरीश हसानी आदि मौजूद रहे। संचालन शकील खान व मिर्जा करामत बेग व आभार सुदेश पटेल ने जताया।