फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP defeat MLC election to BJP candidate after 24 years

सपा ने ढहाया भाजपा का चौबीस साल पुराना किला

Sat, 05 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
SP defeat MLC election to BJP candidate after 24 years
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में सपा उम्मीदवार डॉ. मान सिंह ने चौबीस साल पुराने भाजपा के मजबूत किले को दरकाते हुए जीत हासिल की। उन्होंने दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर डॉ.यज्ञदत्त शर्मा को 4333 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। देर-रात रिटर्निंग ऑफिसर सुभाष चंद्र शर्मा ने सपा उम्मीदवार के विजयी होने का औपचारिक एलान भी कर दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड महाविद्यालय के कोठरी हाल में 36 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना का काम देर-रात को पूरा हुआ। इसके पहले सुबह करीब आठ बजे प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हुई। उसके बाद दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती आरंभ हुई लेकिन, भाजपा उम्मीदवार डॉ.यज्ञदत्त शर्मा के पुर्नगणना की मांग करने से गणना रोक दी गई। अवैध ठहराए गए मतों की स्क्रूटनी के बाद करीब चार बजे वोटों की गिनती दुबारा आरंभ हुई। सबसे कम 93 वोट पाने वाले डॉ.विनीत कुमार बाहर हुए। इसके बाद 250 वोट पर विनोद पांडेय, 286 वोट पर रघुनाथ द्विवेदी, 301 वोट पर डा.शबनम, 401 वोट पर चंद्रलोक, 452 वोट पर रमेश चंद्र, 540 वोट पर अनिल कुमार, 688 वोट पर अरविंद परमार, 700 वोट पर पंकज विश्वकर्मा बाहर किए गए।
विज्ञापन

अगले चरण में भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत अटेवा उम्मीदवार एवं हरिश्चंद्र शेष बचे। अंतिम दौर तक डॉ.हरिप्रकाश भी बाहर हो गए। उनके 5686 वोट डॉ.मान सिंह, डॉ.यज्ञदत्त शर्मा एवं हरिश्चंद्र में बंट गए। इसकी मदद से डॉ.मान सिंह को 21281, डॉ.यज्ञदत्त को 18476 एवं हरिश्चंद्र के वोट 8772 हो गए। अगले राउंड में बसपा समर्थित हरिश्चंद्र भी बाहर हो गए। इस चरण तक मान सिंह के 22036 जबकि डॉ.यज्ञदत्त शर्मा को 18760 वोट आ सके। इसके बाद मुख्य मुकाबला डॉ.मान सिंह यादव एवं डा.यज्ञदत्त शर्मा के बीच सिमट गया। रात करीब साढ़े दस बजे डॉ.यज्ञदत्त शर्मा के वोट मान सिंह से कम होने पर उनको भी बाहर कर दिया गया। भाजपा उम्मीदवार के दूसरी वरीयता के वोट भी सपा उम्मीदवार के खाते में जोड़ दिए गए। चुनाव आयोग के निर्देश पर देर-रात आरओ सुभाष चंद्र शर्मा ने सपा उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया। उनके विजयी घोषित होते ही सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई उम्मीदवार हासिल नहीं कर सका अधिमान्य मत
एमएलसी चुनाव में विजयी उम्मीदवार के लिए कुल पड़े 65305 वोटों के आधार पर 30113 वोटों का कोटा तय हुआ था। जिस उम्मीदवार को इतने मत पहले मिलते, उसी को जीत मिलनी थी लेकिन, कोई भी उम्मीदवार इस कोटे तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में सबसे अधिक मत पाने की वजह से सपा उम्मीदवार मान सिंह को विजयी घोषित कर दिया गया।
उम्मीदवारों के मतों का विवरण
अजय कुमार सिंह 2454
डा.मानसिंह यादव 23093
डा.यज्ञदत्त शर्मा 18760
उत्तम कुमार मौर्या 1706
डा.शबनम सोनी 304
अनिल कुमार 547
अमित गुप्ता 3067
डा.अरविंद सिंह परमार 710
चंद्रलोक सिंह पटेल 414
पंकज विश्कर्मा 715
रघुनाथ द्विवेदी 289
रमेश चंद्र द्विवेदी 470
डा.विनीत कुमार 93
विनोद कुमार पांडेय 250
डा.हरिप्रकाश यादव 5686
हरिश्चंद्र सिंह पटेल 8772
अवैध मत 5080
कुल मत 65305
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed