फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sonu will be return house village preparing jasn

सोनू लौटेगा घर, गांव में जश्न की तैयारी

Fri, 04 Dec 2020 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sonu will be return house village preparing jasn
झांसी। ललितपुर के सतवांसा गांव के सोनू को लाने के लिए ललितपुर जिला प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक और एक सब इंस्पेक्टर अमृतसर के लिए रवाना हुए। उनके साथ सोनू के पिता रोशन सिंह भी गए हैं। ये लोग ललितपुर से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली गए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से अमृतसर पहुंचेंगे। उधर, सतवांसा गांव में सोनू की वापसी पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में 13 साल सजा काट कर अमृतसर लौटे सोनू सिंह को घर लाने की शुभ घड़ी आ गई। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर मड़ावरा के राजस्व निरीक्षक रहीम खान (कानूनगो) और सब इंस्पेक्टर विष्णु सोनू के पिता रोशन सिंह के साथ गए हैं। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दिल्ली पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह वे लोग ट्रेन से अमृतसर रवाना होंगे। शुक्रवार रात को वे अमृतसर पहुंच जाएंगे। वहां के थाना सिहाटा से सोनू उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। यह प्रक्रिया शनिवार को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके बाद सोनू को साथ लेकर पहली ट्रेन से वे सीधे ललितपुर आएंगे। बेटे को लाने जाते वक्त सोनू के पिता की आंखों गजब की चमक और खुशी थी। दोनों सरकारी कर्मचारी भी खासे उत्साहित थे। पाकिस्तान से आने के बाद 38 दिन से सोनू अमृतसर में रह रहा है। ललितपुर जिला प्रशासन की हीलाहवाली की वजह से वह अपने घर नहीं आ सका था। अमर उजाला ने लगातार यह मामला प्रमुखता से उठाया। यही नहीं इसे गृह सचिव तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों गृह विभाग ने बुधवार को सोनू को लाने की अनुमति और निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावुक पिता ने अमर उजाला का जताया आभार
ट्रेन में बैठते वक्त सोनू के पिता रोशन सिंह ने भावुक होकर अमर उजाला का आभार जताया। कहा कि अमृतसर से वे और उनके भाई सोनू को नहीं ला सके थे। इसके बाद ललितपुर के अधिकारियों के रवैये ने बहुत हताश कर दिया था। समाचार पत्र ने लगातार मामले को तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया। अमृतसर के अधिकारियों से बात की, लखनऊ के बड़े अधिकारियों से बात कर सारी व्यवस्था करवाईं। अगर इस तरह पैरवी न हुई होती तो सोनू को न जाने कितने दिन अमृतसर में ही रहना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed