{"_id":"6277eea5951d1f7e8d6e7e5b","slug":"sonam-gupta-is-not-known-but-my-kareena-turned-out-to-be-unfaithful-please-pass-me-jhansi-news-jhs2202682134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम गुप्ता का पता नहीं पर मेरी करीना बेवफा निकली...प्लीज मुझे पास कर दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम गुप्ता का पता नहीं पर मेरी करीना बेवफा निकली...प्लीज मुझे पास कर दीजिए
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड के इंटरमीडिएट की कॉपियाें का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। परीक्षकों ने बताया कि कई बच्चों ने कॉपियों में प्रश्नों के उत्तर की जगह अपने दुख-दर्द लिखे हैं। वहीं एक छात्र ने लिखा है कि सोनम गुप्ता का पता नहीं मेरी करीना बेवफा निकली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को और इंटरमीडिएट का मूल्यांकन रविवार को समाप्त हो चुका है। इसमें परीक्षकों ने बताया कि बच्चों की लिखावट तो सुधर गई है। लेकिन अधिकांश बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर की बजाय यहां-वहां की बातें अपनी कॉपियों में लिखी हैं। कुछ ने कोरोना काल में उनके साथ जो कुछ घटित हुआ। वहीं कुछ ने फिल्मों के गाने तो कुछ ने कहानी लिखी है। एक छात्र ने तो लिखा कि सोनम गुप्ता का तो पता नहीं पर मेरी करीना बेवफा निकली और सब जगह से मुझे ब्लॉक कर दिया। पिछले चार महीने से मैं उसकी वजह से पढ़ ही नहीं पा रहा हूं। जब भी पढ़ने बैठता हूं, उसका चेहरा याद आ जाता है। मेरी हालत समझिए और प्लीज पास कर दीजिए मुझे।
वहीं एक परीक्षक ने बताया कि एक छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा था, कि नंबर बढ़ाने के लिए मैं आपको पैसे तो रख रहा हूं लेकिन हो सकता आपको पैसे न मिले। क्योंकि परीक्षा केंद्र पर शिक्षक कॉपियों से पैसे निकाल लेते हैं। मैं अपना नंबर लिख रहा हूं, इस पर फोन कर लेना।
विज्ञापन
आखिरी दिन प्रयागराज बोर्ड के इंटरमीडिएट के मूल्यांकन में राजकीय इंटर कॉलेज में 4459 और नेशनल हाफिज सिद्दीकी में 2666 कॉपियां जांची गईं। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है, अब जल्द ही प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी। शेष रह गए परीक्षार्थी अपने स्कूल से जानकारी करते रहें।