{"_id":"5fda509c8ebc3e41033e573c","slug":"son-of-councilor-dies-in-a-road-accident-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बस की टक्कर से बाइक सवार पार्षद के पुत्र की मौत, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बस की टक्कर से बाइक सवार पार्षद के पुत्र की मौत, दो साथी घायल
Thu, 17 Dec 2020 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झाँसी
अमर उजाला नेटवर्क, झाँसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर...
- फोटो : amar ujala
बुधवार रात बस स्टैंड रोड पर कुंज वाटिका के सामने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर एक की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य साथी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। म्रतक पार्षद का पुत्र था।
विज्ञापन
थाना नवाबाद के तालपुरा निवासी शुभम (18) बुधवार की रात करीब दस बजे अपने साथी रितिक (17) व नरेंद्र (19) के साथ बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड की तरफ निकले। अभी तीनों घर से निकलकर बस स्टैंड से पहले कुंज वाटिका विवाह घर के पास पहुचे थे, तभी पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले शुभम ने दम तोड़ दिया। मृतक वार्ड नम्बर चार खुशीपुरा की महिला पार्षद इंदु बर्मा का पुत्र था। खबर मिलते ही परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुँचे। शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन