फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son flew high, father fulfilled his wishes with 'Dakshina'

Jhansi News: बेटे ने उड़ी ऊंची उड़ान, पिता ने ‘दक्षिणा’ से पूरे किए अरमान

Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Son flew high, father fulfilled his wishes with 'Dakshina'
झांसी। महानगर के युवा हॉकी खिलाड़ी शिवम आनंद ने झांसी का नाम रोशन किया है। शुरूआत में परिवार में आर्थिक तंगी होने के कारण पिता ने मंदिरों में भजन गाकर दक्षिणा में मिले पैसों से बेटे के लिए संसाधन जुटाए। बेटे ने भी ऊंचा मुकाम हासिल कर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर उनका गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

आशिक चौराहा निवासी केशवानंद कुशवाहा घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भजन गाते थे। इससे मिलने वाली दक्षिणा से ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनका बेटा शिवम आनंद बचपन से ही हॉकी खेल में रुचि रखता था। शुरूआत में उसने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया। लेकिन आर्थिक तंगी होने के कारण शिवम ने हॉकी खेल का त्याग कर कामधंधा करने का सोची तो पिता ने बेटे को काम करने से मना किया।
विज्ञापन

इस दौरान पिता ने घरों और प्रतिष्ठानों के साथ ही मंदिरों में भजन गाना शुरू कर दिया। भजन में मिलने वाली दक्षिणा से बेटे की खेल संबंधी जरूरतों को पूरा किया। बेटे ने भी अभ्यास को दोगुना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाने के साथ ही रेलवे में नौकरी पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम ने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के साथ ही वर्ष 2016 में बांग्लादेश, 2018 में बैंकॉक स्वर्ण पदक एवं अर्जेंटीना में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं 2019 स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वर्ष 2022 में दिल्ली में आयोजित नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में शिवम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed