फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solver gang member arrested for appearing in exam in place of someone else

Jhansi News: सॉल्वर गैंग का सदस्य पकड़ा, दूसरे की जगह देने पहुंचा था परीक्षा

Thu, 11 Jun 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Solver gang member arrested for appearing in exam in place of someone else
झांसी। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दौरान बुधवार को दूसरी पाली के दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा युवक पकड़ा गया। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान डेटा मिस मैच होने पर उसकी असली पहचान उजागर हो गई। परीक्षा केंद्र से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आगरा जिले के पिडौरा थाना क्षेत्र के स्याहीपुरा गांव निवासी सुमित कुमार बघेल बुधवार की दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा में शामिल होने पहुंचा था। गेट के बाहर तलाशी के दौरान फर्जी प्रवेश पत्र के सहारे चकमा देकर वह परीक्षा कक्ष तक जा पहुंचा। यहां बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान वह पकड़ा गया। पुलिस के पूछताछ करने पर मालूम चला कि वह आगरा निवासी कुलदीप की जगह परीक्षा देने यहां आया था।
विज्ञापन

नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र प्रभारी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed