फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solver caught by police in SSC exam in Jhansi

यूपी: एसएससी परीक्षा में पुलिस के हत्थे चढ़ा साल्वर, आधार कार्ड में जालसाजी कर बदल दी थी फोटो

Thu, 25 Nov 2021 11:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Nov 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Solver caught by police in SSC exam in Jhansi
फाइल फोटो - फोटो : social media
झांसी में एसएससी परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला एक सॉल्वर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक थाना नवाबाद के सिविल लाइंस स्थित परीक्षा केंद्र की पहली पाली में प्रह्लांत यादव निवासी फिरोजाबाद की जगह बटेश्वर निवासी जितेंद्र उर्फ रवि परीक्षा देने पहुंचा था। 
विज्ञापन


जालसाजी करके आधार कार्ड में उसने अपनी फोटो लगा दी थी। इस नाते वह परीक्षा केंद्र के भीतर पहुंच गया। अंदर कक्ष निरीक्षक ने जब फोटो मिलान कराना शुरू किया तब उसे जितेंद्र के ऊपर शक हो गया। कक्ष निरीक्षक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में रवि ने बताया कि परीक्षा में बैठने के एवज में डेढ़ लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। परीक्षा देने के लिए ही वह सुबह आगरा से यहां पहुंचा था। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed