फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar pumps not working, how will irrigation

काम नहीं कर रहे सोलर पंप, कैसे होगी सिंचाई

Sat, 08 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Solar pumps not working, how will irrigation
सोलर पंप - फोटो : demo
सोलर फोटोवोल्टेइक सिंचाई पंप में गड़बड़ी की किसानों द्वारा की जा रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ नवनीत सिंह चहल ने इनकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने टीम गठित कर जांच रिपोर्ट 11 अप्रैल तक मांगी है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 2016-17 में 50 सोलर फोटोवोल्टेइक पंप कंपनी के माध्यम से लगाए गए थे। जिन किसानों के यहां पंप लगाए गए, उनमें से ज्यादातर शिकायतें कर रहे हैं कि ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने परियोजना अधिकारी वैकल्पिक ऊर्जा विभाग, जिला कृषि अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र अधिकारी की टीम गठित कर 11 अप्रैल तक जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की टेक्निकल टीम द्वारा जांच कराई जाए। यदि निर्माण कार्य में धनराशि की कमी हो रही है तो शासन से मांग की जाए। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक योजनाओं को लाभार्थी के आधार नंबर से लिंक किया जाए।
विज्ञापन

जहां पर टैंकर से जलापूर्ति की जानी है, उसकी सूची तैयार करें, हैंडपंप की मरम्मत के लिए टीमें गठित कर लें। किसी भी निर्माण से संबंधित कोई गलत सूचना न दी जाए। श्रम विभाग को निर्देश दिए कि कैंप लगाकर श्रमिकों के पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपनिदेशक कृषि डा. यूपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. बीआर मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी करुणा जायसवाल, उपनिदेशक कृषि राजकुमार लोधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed