{"_id":"6b035a5f1c40bcb89302c8cf","slug":"jhalkari-bais-birth-anniversary-celebrated-by-cutting-a-cake-moth-news-c-168-1-mrn1003-104381-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: केक काटकर मनाई झलकारी बाई की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: केक काटकर मनाई झलकारी बाई की जयंती
Mon, 23 Nov 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
मऊरानीपुर। वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। झलकारी बाई तिराहा पर विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ व पूर्व पालिकाध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य ने केक काटकर जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि देश के प्रति वीरांगना झलकारी बाई के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का भरपूर सहयोग किया और अदम्य साहस का परिचय दिया। मौजूद लोगों ने वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने झलकारी बाई के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके त्याग और पराक्रम को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर भागवत साहू, गोकुल बाबू, देवेंद्र चतुर्वेदी, सोनू तिवारी, नरेंद्र दमेले, खूबचंद अहिरवार, बालाराम अहिरवार, रामकिशोर भटनागर, सोहन लाल श्रीवास, मोनू भदौरिया, रामगुलाम सोनी, हनीफ मंसूरी आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश बिलाटिया ने किया।
वीरांगना के पराक्रम को किया याद
मऊरानीपुर। वीरांगना झलकारी बाई तिराहे पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश आर्य के नेतृत्व में झलकारी बाई की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर झलकारी बाई का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुकेश, मनीष सागर, वंशी श्रीवास, राज श्रीवास, अजय श्रीवास, रमेश अहिरवार, पुष्पेंद्र भिटौरा, गौरी शंकर, सुरेंद्र कुमार, परमेश कुमार, अरुण दिवेदी, अमित राय, कन्हैया कुमार, बॉबी पासवान, मोहित परिहार, बॉबी बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।