फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar CCTV cameras will be installed in 21 cow shelters

Jhansi News: 21 गोशालाओं में लगाए जाएंगे सोलर सीसीटीवी कैमरे

Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Solar CCTV cameras will be installed in 21 cow shelters
जिला मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे कैमरे, गोवंश की बढ़ेगी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
27मोंठपीएच2,कैप्सन- मोंठ ब्लॉक की सभी 21 गौशालाओं में 21 सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेगें

मोंठ। मोंठ ब्लॉक की सभी 21 गोशालाओं में सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों को जिला मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम तथा तहसील मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल पर वाईफाई से कनेक्ट किया जाएगा। शुक्रवार को ग्राम कुम्हरार की गोशाला में सोलर कैमरा लगाया गया। गोशालाओं की निगरानी बढ़ाने के लिए गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है। खंड विकास अधिकारी राकेश पांडेय से सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को कैमरा लगवाने के निर्देश दिए हैं।
बीडीओ मोंठ राकेश त्रिपाठी ने कहा कि इससे अधिकारी गोशाला में नजर रख सकेंगे कि समय-समय पर गोवंशों को चारा-पानी मिल रहा है या नहीं। अन्य समस्याओं पर भी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि गोशालाओं और आश्रय स्थलों को लेकर काफी शिकायतें मिलती हैं। इन शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जा रही है। यह सीसीटीवी कैमरे वाईफाई से कनेक्ट होंगे। गोशाला संचालक के मोबाइल में एक सिम डाली जाएगी। सिम से गोशाला को कनेक्ट किया जाएगा। शासन स्तर से भी मुख्यमंत्री या अधिकारी सीधे आश्रय स्थल की व्यवस्था को देख सकेंगे। सचिवों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द प्रधानों से बातचीत कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत कुम्हरार की गोशाला में सोलर सीसीटीवी कैमरा लगवाया। इससे पहले रेव वे लावन की गोशालाओं में कैमरा लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राकेश पांडे ने बताया कि ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायतों के 21 गांवों में गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। सभी 21 गोशालाओं में एक-एक सोलर कैमरा लगेगा। कैमरा ग्राम पंचायत निधि से खरीदे जाएंगे। सोलर कैमरा चारों तरफ घूमता है। एक कैमरा से पूरी तरह निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed