फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smugglers were selling Haryana-made liquor in Jhansi; two arrested.

Jhansi News: हरियाणा की शराब झांसी में खपा रहे थे तस्कर, दो गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Smugglers were selling Haryana-made liquor in Jhansi; two arrested.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जीआरपी टीम ने मंगलवार काे स्टेशन परिसर से अंतरराज्यीय दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 27 बोतलें बरामद हुईं।
हरियाणा से शराब लाकर झांसी में खपाने की सूचना जीआरपी को मिली थी। टीम ने तस्करों की तलाश की। दिल्ली छोर पर रोलिंग परीक्षण हट के पास दो संदिग्ध लोग ट्रॉली बैग लिए खड़े दिखाई दिए। जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से बरामद दो ट्रॉली बैग में हरियाणा मार्का शराब पकड़ी गई, इसमें कुल 27 बोतलें थीं। एक ने अपना नाम थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी कमलेश राजपूत और दूसरे ने दतिया के रिछरा फाटक रमा महाराज कबाड़ी के पास का निवासी अरविंद कुशवाहा बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार ने बताया कि शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed