फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smuggler arrested with 50 kg sandalwood

50 किलो चंदन की लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 50 kg sandalwood
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमत की 50 किलोग्राम चंदन की लकड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया तस्कर मध्य प्रदेश के कटनी के जंगल से लकड़ी काटकर बाजार में बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मध्य प्रदेश से चंदन की लकड़ी की तस्करी कर बाजार में बेचने जा रहा है। इस पर पुलिस व आरपीएफ की टीम ने बिजौली स्टेशन के बाहर डेरा डाल लिया। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे स्टेशन के बाहर संदिग्धावस्था में एक व्यक्ति मिला। वह दो बोरे लिए हुए था। पुलिस के घेरने पर वो हड़बड़ा गया।
विज्ञापन

तलाशी में बोरों में चंदन की लकड़ी के टुकड़े मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम जनकपुर निवासी राजभटा बताया। पुलिस को बताया कि उसने ये लकड़ी कटनी के जंगल से काटी है, जिसे वो बाजार में बेचने जा रहा था। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed