{"_id":"6ae1fee945b1bffb0005f680","slug":"video-sps-dr-man-singh-yadav-wins-the-allahabad-jhansi-seat-for-the-second-consecutive-time-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद-झांसी सीट पर लगातार दूसरी बार जीते सपा के डॉ. मान सिंह यादव","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
इलाहाबाद-झांसी सीट पर लगातार दूसरी बार जीते सपा के डॉ. मान सिंह यादव
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:25 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ. मान सिंह यादव लगातार दूसरी बार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 27,663 मतों से पराजित किया। डॉ. मान सिंह यादव को कुल 60,358 वोट मिले, जबकि अशोक कुमार राठौर के खाते में 32,695 मत आए। सपा प्रत्याशी की जीत की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे तक चली। 14 टेबलों पर नौ चरणों में मतगणना पूरी की गई। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे पांचवें चरण की गणना पूरी होने तक सपा प्रत्याशी ने अच्छी बढ़त बना ली थी। इसके बाद के चरणों में भी उनकी बढ़त लगातार बढ़ती गई। अंत में घोषित परिणाम में डॉ. मान सिंह यादव ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल पड़े मतों में 55.13 फीसदी मत प्राप्त हुए। इस तरह प्रथम वरीयता के मतों की गणना में ही उनकी जीत सुनिश्चित हो गई।
जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बताई वजह
सपा प्रत्याशी की जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं से बातचीत में यह जानने की कोशिश की गई कि लगातार दूसरी बार मिली जीत के पीछे कौन से प्रमुख कारण रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।