फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Work on installing new pumps at Matatila Dam has begun; two pumps have been installed.

Jhansi News: माताटीला बांध में नए पंप लगाने का काम शुरू, लगाए गए दो पंप

Wed, 28 Oct 2026 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Work on installing new pumps at Matatila Dam has begun; two pumps have been installed.
झांसी। माताटीला स्थित इंटेक वेल पर इंटर कनेक्शन समेत नए पंप स्थापित करने का काम मंगलवार से आरंभ हो गया। पहले दिन दो पंप स्थापित करने के साथ ही उनकी टेस्टिंग भी कराई गई। 31 अक्तूबर से पहले यहां सभी पंप स्थापित किए जाने का कार्य पूरा करा लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमृत कार्यक्रम के तहत झांसी पुनर्गठन पेयजल योजना फेज-2 के तहत माताटीला स्थित इंटेक वेल पर पहले से संचालित पंपों को हटाकर 1600 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइपलाइन में 22 मीटर पाइपलाइन बिछाकर इंटर कनेक्शन का कार्य भी कराया जाना है। इस कार्य के चलते मंगलवार से ही नई पेयजल लाइन से आपूर्ति पूरी तरह से ठप किया जाना था लेकिन, आज सिर्फ पहला पंप स्थापित होने की वजह से आपूर्ति ठप नहीं की गई। नई पाइप लाइन के सहारे झांसी महानगर को 30 एमएलडी पानी की अभी आपूर्ति की जा रही है जबकि पुरानी पाइप लाइन के सहारे करीब 70 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। जल निगम अफसरों का कहना है कि नए पंप स्थापित किए जाने के दौरान नई पाइप लाइन से पानी नहीं दिया जाएगा। इस तरह महानगर में सिर्फ 70 एमएलडी पानी की आपूर्ति ही होगी, इस वजह से नरसिंह राव टौरिया के आंशिक हिस्से, दरी गरान, खंडेराव गेट, सागर गेट, तालपुरा, खुशीपुरा के आंशिक हिस्से, सिविल लाइंस, सीपरी के आंशिक हिस्से समेत कई मोहल्लों में पानी नहीं आएगा। अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक कार्य आरंभ हो गया है। समय पर ही यह काम पूरा करके आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed