फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smriti Irani ask Gandhi family should tell why Congressmen not proud of standing under the national flag

स्मृति ईरानी का सवाल: तिरंगे के नीचे खड़े होने का गर्व कांग्रेसियों को क्यों नहीं होता, बताए गांधी परिवार

Sun, 17 Sep 2023 05:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Sep 2023 05:32 PM IST
सार

Smriti Irani: राहुल गांधी के 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलीं कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 2019 में भी पूरे विपक्ष के प्रत्याशी थे। भारत के इतिहास में पहली बार भाजपा कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरा चुकी है। 

विज्ञापन
Smriti Irani ask Gandhi family should tell why Congressmen not proud of standing under the national flag
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की नई संसद भवन में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल न होने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की छत्रछाया में खड़े होने पर हर भारतीय को गर्व होता है। इस गर्व की अनुभूति कांग्रेस पार्टी को क्यों नहीं होती इसका जवाब गांधी परिवार को देना चाहिए। वह झांसी में आयोजित पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झांसी आईं थीं। 

विज्ञापन

राहुल गांधी के 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलीं कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 2019 में भी पूरे विपक्ष के प्रत्याशी थे। भारत के इतिहास में पहली बार भाजपा कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरा चुकी है। गठबंधन भाजपा का लोहा मान चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस की चार सीटों में जमानत तक जब्त हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिन कांग्रेसी वकीलों ने कोर्ट में यह हलफनामा दे दिया कि भगवान राम का अस्तित्व ही नहीं है, उनके मुख से राम मंदिर को लेकर विश्लेषण शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed