{"_id":"6654c5bb4970ecf8870fcda0","slug":"smoke-rising-from-the-coach-of-malwa-and-telangana-express-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मालवा और तेलंगाना एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मालवा और तेलंगाना एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप
Mon, 27 May 2024 11:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 27 May 2024 11:11 PM IST
सार
भीषण गर्मी में ट्रेनों के कोच से भी धुआं उठा रहा है। सोमवार सुबह पांच बजे जखौरा स्टेशन के पास वैष्णोदेवी कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस के एसएलआर कोच के नीचे से धुआं उठा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
भीषण गर्मी में ट्रेनों के कोच से भी धुआं उठा रहा है। सोमवार सुबह पांच बजे जखौरा स्टेशन के पास वैष्णोदेवी कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस के एसएलआर कोच के नीचे से धुआं उठा। लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को शांत किया। इस दौरान ट्रेन आधा घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
वहीं, रात 21:43 बजे चिरुला-करारी के बीच हजरत निजामुद्दीन से हैदराबाद जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच बी-5 के नीचे से धुआं उठा। कोच के नीचे से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में मौजूद ऑनबोर्ड स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से धुएं को शांत कराया। ट्रेन यहां करीब 40 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन