फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smart health center will start in March, discounts will be available from tests to medicines

Jhansi News: मार्च में शुरू होगा स्मार्ट हेल्थ सेंटर, जांच से लेकर दवा तक में मिलेगी छूट

Sun, 07 Jan 2024 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Smart health center will start in March, discounts will be available from tests to medicines
झांसी। आरटीओ ऑफिस के पास बन रहा स्मार्ट हेल्थ सेंटर मार्च में शुरू हो जाएगा। यहां पर जांच से लेकर दवाएं तक रियायती दरों पर मिलेंगी। पैथोलॉजी जांचों के लिए चार अलग-अलग सेंटर भी तीन महीने में शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत स्मार्ट हेल्थ सेंटर बन रहा है। स्मार्ट स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डॉक्टर को दिखाकर, जांच कराने के बाद डॉक्टर यहीं पर स्थित फार्मेसी से दवाएं भी ले सकेंगे। सेंटर पर रियायती दरों पर खून और यूरिन जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। खास बात ये है कि यहां पर सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी। मशीन की खरीद के लिए कमेटी का भी गठन किया जा चुका है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही सीटी स्कैन मशीन खरीदी जाएगी। जांचों की कीमत बहुत कम होगी। इसके अलावा यहां पर रियायती दरों पर जेनरिक से लेकर ब्रांडेड दवाएं भी मिलेंगी। परियोजना के तहत नगरा, उनाव गेट, मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक, सीपरी बाजार में हेल्थ सेंटर के एक-एक केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर लोग खून, यूरिन की जांच के लिए सैंपल दे सकेंगे। ये नमूने स्मार्ट हेल्थ सेंटर में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से स्मार्ट हेल्थ सेंटर बनाया जा रहा है। यहां पर रियायती दरों पर जांच और दवाएं मिलेंगी। मार्च तक सेंटर समेत चारों सैंपल कलेक्शन केंद्र बनकर तैयार हो जाएंगे। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed