{"_id":"5f592bec8ebc3e3781675e81","slug":"skin-infection-jhansi-news-jhs1758786142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजर का बेतहाशा इस्तेमाल, त्वचा को पहुंचा रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजर का बेतहाशा इस्तेमाल, त्वचा को पहुंचा रहा नुकसान
विज्ञापन
skin infection
झांसी। कोरोना वायरस के दौर में सैनिटाइजर का बेतहाशा उपयोग बढ़ गया है। वहीं, बाजार में मानक से ज्यादा एल्कोहल मिलाकर घटिया सैनिटाइजर की भी बिक्री हो रही है। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच रहा है, खासकर बच्चों को। ऐसे में त्वचा विशेषज्ञ लोगों को बेवजह सैनिटाइजर न लगाने, हैंडवॉश का अधिक उपयोग करने और अच्छी कंपनी का सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
कोरोना वायरस के दौर में सैनिटाइजर का उपयोग एकदम से बढ़ गया है। मेडिकल स्टोर के अलावा तमाम दुकानों पर भी सैनिटाइजर की बिक्री हो रही है। लोगों को भी बार-बार सैनिटाइजर लगाने की लत हो गई है। कई लोग तो घरों में भी बार-बार सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कमाई का अवसर भी ढूंढ लिया है और घटिया सैनिटाइजर बाजार में उतर दिए हैं। इन सैनिटाइजरों में जरूरत से अधिक एल्कोहल होने के कारण त्वचा को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, बार-बार सैनिटाइजर का प्रयोग करने से भी त्वचा में खुजली, दाने, कट जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इन दिनों त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास 20 फीसदी मामले सैनिटाइजर से रिएक्शन के ही पहुंच रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ लोगों को सैनिटाइजर के उपयोग को लेकर बेहद सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
इन दिनों 20 फीसदी मामले सैनिटाइजर के रिएक्शन के ही आ रहे हैं। खासकर बच्चों को इससे काफी रिएक्शन हो रहा है। उनकी त्वचा पर खुजली, दाने निकल रहे हैं। वहीं, सैनिटाइजर लगाने के बाद लोग चेहरे पर भी हाथ लगा लेते हैं। इससे चेहरे पर भी दाने हो रहे हैं। लोग बेवजह सैनिटाइजर लगाने से बचें। ज्यादा से ज्यादा हैंड वॉश करें। इसके अलावा 70 फीसदी से अधिक एल्कोहल वाला सैनिटाइजर न खरीदें। - डॉ. प्रतीक शिवहरे, त्वचा रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
ये रखें ध्यान
- अच्छी कंपनी का सैनिटाइजर इस्तेमाल करें।
- सैनिटाइजर को आंखों, खुली चोट आदि पर न लगने दें।
- पब्लिक डीलिंग का काम न हो तो ग्लव्स का उपयोग करें, जिससे बार-बार हाथ सैनिटाइनज न करना पड़े।
- सैनिटाइजर के उपयोग के बाद प्रयास करें कि हाथ साबुन से धो लें। ताकि, केमिकल का असर हाथों पर न रहे।