फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six thousand kilos of cannabis caught in canter, one arrested

Jhansi News: कैंटर में पकड़ी गई छह हजार किलो भांग, एक गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six thousand kilos of cannabis caught in canter, one arrested
कानपुर, लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती के ध्यानार्थ -----
विज्ञापन


थाना रक्सा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई, कानपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार,दो की तलाश
प्वाइंटर
जौहरिया बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा कैंटर, फर्जी दस्तावेज बरामद
लखीमपुर खीरी से खांडवा मध्यप्रदेश जा रहा था कैंटर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना रक्सा और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार की दोपहर जौहरिया बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान कैंटर में 150 पैकेट में रखी छह हजार किलो भांग के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भांग की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। कानपुर निवासी आरोपी के पास से लखीमपुर खीरी के पते पर बने फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

थाना रक्सा के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस व आबकारी विभाग की टीम जौहरिया बॉर्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यूपी नंबर के कैंटर को रोका तो तलाशी के दौरान उसमें 150 पैकेट में रखी 6 हजार किलो भांग बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। कैंटर के साथ चालक अंकित यादव निवासी नारीखेत थाना रनिया कानपुर को गिरफ्तार किया गया है। चालक से बरामद दस्तावेजों पर आबकारी निरीक्षक निघासन लखीमपुर खीरी की मुहर थी, जिसकी जांच कराई गई तो दस्तावेज फर्जी मिले। आरोपियों ने अपने दो साथियों के नाम भी बताए, जिनमें मो. मोईन निवासी सावित्री नगर सनिगवा थाना चकेरी जिला कानपुर और विपिन कुमार त्रिपाठी निवासी सेंमरी तिराहा श्रावस्ती शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed