फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six railway station will be made overbridge in station

मंडल के छह रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे ओवरब्रिज

Wed, 11 Nov 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Six railway station will be made overbridge in station
झांसी। रेल प्रशासन मंडल के छह रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज और रैंप बनाने जा रहा है। इनमें करारी, ओरछा, बरुआसागर, खैलार, खुरंड, सिंहपुर डूमरा स्टेशन शामिल हैं। इसके लिए 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। टेंडर होने के बाद डिजाइन स्वीकृत होने की प्रक्रिया चल रही है। इससे रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेल मंडल में कुल 164 रेलवे स्टेशन हैं। रेल प्रशासन लगातार स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधाएं जुटाने में लगा है। जैसे फुट ओवरब्रिज, कुल लंबाई के प्लेटफार्म, आरक्षण कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, स्टील बेंच, विश्रामालय, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, खानपान स्टॉल, शीतल पेयजल, रैंप की व्यवस्था आदि। अभी तक ए वन और ए स्टेशनों में आने वाले झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, उरई, महोबा, बांदा, मुरैना, बबीना समेत 50 से अधिक स्टेशनों पर यह सुविधाएं उपलब्ध हैं। मगर, रेल प्रशासन ने अब बी और सी श्रेणी के स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी पहल के तहत करारी, ओरछा, बरुआसागर, खैलार, खुरंड और सिंहपुर डूमरा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज और रैंप बनाने जा रहा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। डिजाइन स्वीकृति का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

यह भी जानिए
- झांसी स्टेशन की स्थापना एक जनवरी 1889 को हुई थी।
- मंडल में अलग- अलग श्रेणियों के 164 स्टेशन हैं।
- झांसी मंडल पांच नवंबर 1951 को अस्तित्व में आया।
- यहां कुल 15897 रेल कर्मचारी कार्यरत हैं।
- मंडल का कुल ट्रैक 2329.158 किलोमीटर है।
- प्रतिदिन मंडल से 250 से अधिक सवारी और मालगाड़ी गुजरतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed