{"_id":"6a135ad7bed4cdb7d200be71","slug":"six-lakh-rupees-were-looted-in-the-name-of-building-a-nursing-home-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-802046-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नर्सिंग होम बनवाने के नाम पर छह लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नर्सिंग होम बनवाने के नाम पर छह लाख हड़पे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिवाजी नगर निवासी चिकित्सक डा.वीरेंद्र सिंघरिया, पत्नी पूजा शर्मा समेत उनके नौ परिजनों के खिलाफ छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त रकम नर्सिंगहोम बनवाने के नाम पर ली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलाश रेजीडेंसी निवासी जगदीश प्रसाद आर्य ने पुलिस को बताया कि डॉ. वीरेंद्र सिंघरिया से पारिवारिक जान पहचान थी। शिवाजी नगर स्थित उनके आवास पर आना-जाना था। डा.वीरेंद्र ने नर्सिम होम बनवाने की बात कहते हुए उनको निवेश करने को कहा। डा.वीरेंद्र की पत्नी पूजा समेत अन्य परिजनों ने भी नर्सिंग होम खुलने से सबको फायदा होने की बात कही। पैसा भी समय पर लौटा देने का वादा किया।
इस पर जगदीश ने छह लाख रुपये दे दिए। इनमें तीन लाख रुपये एसबीआई के चेक से एवं तीन लाख रुपये नकद दिए गए। 20 जुलाई 2022 को डॉ. वीरेंद्र ने खाते से राशि निकाल ली। काफी दिन तक पैसा वापस न मिलने पर जगदीश ने जब अपनी रकम मांगी तो मना कर दिया गया।
विज्ञापन
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक जगदीश की तहरीर पर डा.वीरेंद्र, पत्नी पूजा, पिता द्वरिकानाथ, बबीता, प्रियंका, सुरभि शर्मा, आरती, राजनारायण एवं अंकुर सिंगरिया के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।