फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six criminal arrest for loot

स्कॉर्पियो से लूट करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Six criminal arrest for loot
झांसी। स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर लूटपाट करने वाले छह बदमाशों को बबीना पुलिस ने सुकुवां ढुकुवां मार्ग से गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने 64 हजार रुपये, छह तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं। बदमाशों ने बबीना में शराब के सेल्समैन व मोबाइल के दुकानदार के साथ हुई लूट की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 24 जनवरी की रात बबीना के शास्त्री नगर निवासी सेल्समैन अमित शिवहरे व मोबाइल दुकानदार नीरज साहू राजगढ़ से अपनी-अपनी दुकान बंद कराने के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे शास्त्री नगर तिराहा पर स्कॉर्पियोे सवार कुछ बदमाश आंखों में मिर्ची डालकर बैग छीनकर भाग गए थे। बैग में करीब 81 हजार रुपये थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात सूचना मिलने के बाद बबीना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रसाद और एसआई अजमेर सिंह भदौरिया ने सुकुवां ढुकुवां मार्ग पुलिया के पास दबिश दी।
विज्ञापन

यहां से स्कॉर्पियो सवार ललितपुर के थाना पूराकलां निवासी विनोद पाल, दतिया के थाना जिगना अंतर्गत उदगवां निवासी उमेश उर्फ अर्पित, सुघर सिंह, छल्लापुर मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ छोटू अहिरवार, ग्वालियर के थाना कंपू निवासी रवि चौरसिया, जलनिगम रोड निवासी राजेंद्र उर्फ छोटू यादव को हिरासत में लिया। सभी के पास से पुलिस ने तमंचे, कारतूस व 64 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों पर बबीना, नवाबाद समेत ग्वालियर में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed