फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six bighas of wheat crop burnt to ashes after electric wire broke

Jhansi News: विद्युत तार टूटने छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Fri, 28 Mar 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Six bighas of wheat crop burnt to ashes after electric wire broke
मऊरानीपुर/भंडरा। ग्राम टकटौली में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से छह बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्यासीलाल गुप्ता निवासी ग्राम टकटौली का सड़क किनारे 12 बीघा का खेत है। जिसको वह सीताराम को बटिया पर दिए था। सीताराम ने 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर 2ः45 बजे खेत से निकली विद्युत लाइन के ऊपर एक तार टूटकर नीचे के तारों से टकरा गया। जिससे उत्पन्न चिंगारी खेत में खड़ी फसल पर गिरने से आग लग गई।
विज्ञापन

प्रेम कुशवाहा ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था, जबतक 6 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पूरी तरह आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी अजय यादव मौके पर पहुंचे एवं बटिया पर फसल कर रहे टीकाराम को आवास दिलाने एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed