फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri overbridhe did not complited this year

सीपरी ओवरब्रिज: मार्च में भी नहीं मिल सका लोहा

Fri, 29 Mar 2019 01:14 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
sipri overbridhe did not complited this year
overbidge - फोटो : demo
सीपरी ओवरब्रिज: मार्च में भी नहीं मिल सका लोहा
विज्ञापन

झांसी।
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड मार्च में भी गार्डर बनाने के लिए लोहा नहीं दे सका। इससे ओवरब्रिज का निर्माण होने की अवधि बढ़ती ही जा रही है। इस साल भी काम पूरा होने की कम उम्मीद लग रही है। हालांकि, अभी निर्माण कंपनी ने चित्रा चौराहे की तरफ (जहां गार्डर रखे गए हैं) सरिया लगाने का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही यहां पर सड़क डाली जाएगी।
सीपरी बाजार ओवर ब्रिज का काम गार्डर न आने के कारण पिछले आठ महीने से गति नहीं पकड़ पा रहा है।  अभी पटरियों के ऊपर 50 मीटर के छह और सीपरी बाजार टंकी की तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखने का काम बाकी रह गया है। यहां के लिए उत्तराखंड के काशीपुर से गार्डर बनकर आने हैं। मगर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड से गार्डर बनाने के लिए लोहा नहीं मिल पा रहा है। उम्मीद थी कि मार्च में लोहा मिलने पर तीन महीने में गार्डर मिल जाएंगे, लेकिन यह महीना भी बीत गया। गार्डर आने के बाद कम से कम छह महीने निर्माण कार्य पूरा होने में लग जाएंगे। इससे इस साल भी ब्रिज का निर्माण पूरा होने की कम उम्मीद लग रही है। रेलवे के निर्माण शाखा के अधिकारी भी अब इस मामले में कुछ भी कहने से बचने लगे हैं। प्रदेश सरकार ने 2012 में ओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति दी थी। राज्य सेतु निगम अपने हिस्से का काम 2016 में पूरा कर चुका है। रेलवे अपने हिस्से का काम पिछले ढाई साल से कर रहा है।
विज्ञापन


यह काम बाकी है
सीपरी बाजार ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे के हिस्से के चारों पिलर बनाने और उनके ऊपर बीम डालने का काम पूरा हो गया है। चित्रा चौराहे की तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखे जा चुके हैं। इसमें एक गार्डर का वजन 75 टन है जो उत्तराखंड में बनकर आए हैं। अब पटरियों के ऊपर 50 मीटर के छह और सीपरी बाजार टंकी की तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखने का काम बाकी रह गया है। गार्डर आने के बाद पहले सीपरी बाजार टंकी की तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखने का काम होगा। इसके बाद एक साथ 50 और 36 मीटरों के गार्डर के बीच शटरिंग लगाने, सरिया बांधने और सड़क बनाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed