फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri overbridge

सीपरी ओवरब्रिज के बाकी काम को मिली सीआरएस की मंजूरी

Sat, 05 Sep 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
sipri overbridge
सीपरी बाजार में निर्माणाधीन ओवरब्रिज - फोटो : REPORTERS
झांसी। सीपरी ओवरब्रिज के बाकी काम को पूरा करने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने मंजूरी दे दी है। 15 सितंबर के बाद चित्रा चौराहे से सीपरी बाजार के एक तरफ का रास्ता बंद करके काम शुरू हो जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह में पटरियों के ऊपर के हिस्से में गार्डर रखे जाएंगे। रेलवे ने दिसंबर तक काम पूरा होने का लक्ष्य बना रखा है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के काम को अधर में लटकाने वाले 50 मीटर के गार्डर आना शुरू हो गए हैं। गार्डर 12- 12 मीटर के हिस्सों में आ रहे हैं। साथ ही उनके कसने का काम भी शुरू हो गया है। चूंकि, सबसे पहले पटरियों के हिस्से में 50-50 मीटर के छह गार्डर रखे जाने हैं। ये काम ट्रेन संचालन रोककर होगा। इस कारण सीआरएस की मंजूरी लेना जरूरी थी। सीआरएस ने कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। 15 सितंबर के बाद काम शुरू होने पर सबसे पहले कार्य स्थल पर दो मीटर वाई दो मीटर में एक फाउंडेशन बनाया जाएगा, जिस पर रखकर गार्डर को मशीनों की मदद से ऊपर उठाया जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह में पहले पटरियों के ऊपर गार्डर रखे जाएंगे। इसके बाद सीपरी बाजार की तरफ 36 मीटर के छह गार्डरों को रखने का काम होगा। गार्डर रखने के बाद शटरिंग लगाई जाएगी। शटरिंग के पूरा होने पर सड़क डालने का काम होगा।
विज्ञापन

- सीपरी ओवरब्रिज के बाकी काम को पूरा करने के लिए सीआरएस ने अनुमोदन दे दिया है। 15 सितंबर के बाद चित्रा चौराहों से सीपरी बाजार के एक तरफ का रास्ता रोकर फाउंडेशन बनाने का काम होगा। अक्तूूबर के पहले सप्ताह में गार्डर रखने का काम शुरू हो जाएगा। सौरभ जैन, उप मुख्य अभियंता (निर्माण)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed