फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri over bridge construction from september

इंतजार खत्म, सीपरी ओवरब्रिज का सितंबर से शुरू हो जाएगा अधूरा काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
sipri over bridge construction from september
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के अधूरे काम के सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जाग गई है। कंपनी ने 50 मीटर के छह गार्डर बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। यह गार्डर इसी महीने से आना शुरू हो जाएंगे। जबकि 36 मीटर के छह गार्डर पहले से रखे हैं। ऐसी स्थिति में काम शुरू होने पर उसमें दोबारा ब्रेक नहीं लगेगा। सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण शहर के लिए एक समस्या बन गया है। एक के बाद एक व्यवधानों के चलते छह साल में भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अधूरा काम पूरा कराने की जिम्मेदारी नई कंपनी के पास आने के बाद उम्मीद जगी थी कि इस साल ओवरब्रिज से गाड़ियां फर्राटे भरने लगेेंगी, लेकिन कोरोना महामारी ने काम पर फिर ब्रेक लगा दिया। दरअसल, अभी पटरियों के ऊपर 50 मीटर के छह और सीपरी बाजार टंकी की तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखने का काम बाकी रह गया है। 36 मीटर के गार्डर आ गए हैं। नई कंपनी को दिल्ली स्थित अपनी फैक्ट्री में 50 मीटर के गार्डर बनाने थे, जो लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले हफ्ते से एक- एक 50 मीटर के गार्डरों का आना शुरू हो जाएगा। सितंबर के शुरूआत में हर हाल में काम शुरू हो जाएगा। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के अधूरे काम को पूरा करने के लिए नया टेंडर गैलविनो कंपनी को दिया गया है। कंपनी को अधूरा काम 10.50 करोड़ रुपये में पूरा करना है। कंपनी खुद अपने कारखाने में गार्डर बना रही है। ये काम बाकी अभी पटरियों के ऊपर 50 मीटर के छह और सीपरी बाजार टंकी की तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखने का काम बाकी रह गया है। 36 मीटर के गार्डर आ गए हैं। 50 मीटर के गार्डर आने के बाद एक साथ ही काम शुरू होगा। गार्डर रखने के बाद सड़क बनाने का काम होगा। सितंबर में अगर काम शुरू हो गया तो अगले चार से छह महीने में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed