फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up police wives ask about husband salary and deduction of pf

सिपाही और दरोगा की पत्नियों ने पूछा- कितनी है पति की सैलरी और कितना कटता है पीएफ

Mon, 08 Feb 2021 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
up police wives ask about husband salary and deduction of pf
पत्नियों ने आरटीआई से पति की सैलरी के बारे में सूचनाएं मांगी है। - फोटो : अमर उजाला
मेरे पति एक थाने में सिपाही हैं और अपने ऊपर अनाप-शनाप खर्चा करते हैं। रुपये मांगने पर आनाकानी करते हैं। घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बताया जाए कि पति की सैलरी कितनी है। कई महिलाओं ने पुलिस विभाग में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी है।
विज्ञापन


सूचना अधिकार अधिनियम के तहत लोग परिवार का सच जानने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। एक साल में आठ सौ से अधिक लोगों ने अलग-अलग तरीके की सूचनाएं मांगी हैं। इनमें 61 पुलिसवालों की पत्नियों ने पतियों की सैलरी की सूचना मांगी है। पूछा है कि उनके पति को कितनी सैलरी मिलती है और कितना प्रोविडेंट फंड (पीएफ) कटता है। यदि बैंक का लोन चल रहा है तो कितना कट रहा है। पुलिस विभाग में कई तरह की सूचनाएं मांगी जा रही हैं। जांच के बाद ही नियमानुसार सूचना उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


यह सूचनाएं भी मांगीं
- मेरे पति ने एक साल में कितनी छुट्टियां लीं और उनकी कितनी बाकी हैं।
- मेरे पति का ड्यूटी टाइम कितना है और वह कितने घंटे काम करते हैं।
- बेटी के रिश्ते के लिए पुलिस में कार्यरत योग्य कुंवारों का प्रोफाइल भी मांगा।

पड़ताल के बाद दी जाती है सूचना
इस तरह के मामलों में सूचना देने से पहले पड़ताल की जाती है। पड़ताल के बाद अधिकांश लोगों को सूचनाएं देने से इंकार कर दिया गया। कुछ लोगों ने निजी जानकारी मांगी थी, लेकिन सूचना मांगने वालों का नाम व पता स्पष्ट नहीं हो सका, इसके चलते उनको सूचना देने से मना कर दिया गया। जबकि अन्य की फाइलें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1
- एक महिला के पति कार्यालय में दरोगा है। पति से विवाद चल रहा है। पत्नी ने पूछा है कि सैलरी कितनी है और किस बैंक में आती है।

केस 2
- रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी ने पूछा कि उनके पति रिटायर्ड हो चुके हैं। कितनी सैलरी मिलती थी और अब कितनी पेंशन मिल रही है।

केस 3
- मेरे पति ने कितनी सर्विस पूरी कर ली है और कितनी सैलरी अब तक वह ले चुके हैं। उन पर बैंक का कितना बकाया है।

केस 4
- एक महिला ने सूचना मांगी है कि उनके पति की सर्विस बुक पर नॉमिनी में किसका नाम है। नौकरी के दौरान नाम तो नहीं बदलवाया गया।

सूचना अधिकार अधिनियम के तहत परिवार से लेकर कई तरह की सूचनाएं मांगी जाती हैं। इनमें देखा जाता है कि कौन सी सूचना देय है और कौन नहीं। नियमानुसार ही सूचना उपलब्ध कराई जाती है। दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed