फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Silver Designer Rakhi Bind Silver on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर भाई को बांधें चांदी की डिजाइनर राखी

Thu, 12 Aug 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Silver Designer Rakhi Bind Silver on Rakshabandhan
झांसी। भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन नजदीक ही है। इस पर्व को इस वर्ष 22 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में रक्षाबंधन के लिए जहां रंग-बिरंगे रेशम के धागों की राखी का बाजार सज गया है वहीं, चांदी की डिजाइनर राखियों का बाजार भी सज चुका है। इसमें हर वर्ग की जेब को ध्यान में रखते हुए कम दामों में राखियों की खूबसूरत रेंज सर्राफा बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन

मानिक चौक और सर्राफा बाजार में इस बार चांदी की कम वजन की राखियां सजाई गई हैं। इन राखियों में परंपरागत डिजाइनों के साथ स्टाइलिश लुक काफी सुंदर है। रंग-बिरंगे मोतियों को चांदी की चेन में पिरोकर लेटेस्ट डिजाइनों में उतारा गया है। यह राखियां छोटे-बडे़ हर उम्र के भाइयों की कलाई पर खूब सजेंगी। दो साल से चल रहे कोरोना काल को देखते हुए इन राखियों में चांदी की शुद्धता भी 90 फीसदी से अधिक रखी गई है। वहीं, इसे हर वर्ग के लोग खरीद सकें, इसके लिए इनका वजन और कीमत काफी कम रखी गई है। महिलाएं चाहें तो अपने भाइयों के लिए राखी वाले ब्रेसलेट भी ले सकती हैं। इसके अलावा अपनी डिजाइन बताकर मनपसंद राखी भी बनवा सकती हैं। आप चाहें तो भाई की राशि के अनुसार शुभ फलदायक (ओम, स्वास्तिक, मोती, मछली आदि) चांदी की राखी भी ले सकती हैं।
विज्ञापन

बोले दुकानदार
350 रुपये में ले सकते हैं डिजाइनर राखी
कोरोना के कारण दो सालों से बाजार मंदा था। ऐसे में लोगों की जेब को ध्यान में रखते हुए इस बार काफी कम वजन की चांदी की राखी बाजार में उतारी गईं हैं। बहनें खूब खरीदारी करें इसके लिए पांच ग्राम में भी डिजाइनर चांदी की राखी है। इसकी कीमत वजन व रेट के मुताबिक 350 रुपये तक आएगी। इसके अलावा डिजाइनर ब्रेसलेट भी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार-ज्वैलर्स (कैशियर)-सर्राफा बाजार
चांदी में कलरफुल डिजाइन पसंद आएगी
रक्षाबंधन के लिए इस बार बाजार में चांदी की राखियों की काफी वैरायटी है। राखियों को कलरफुल बनाने के लिए इसमें कुंदन, रंग-बिरंगे मोती और नग का प्रयोग किया गया है। इनका स्टाइलिश लुक सभी को पसंद आएगा। इनकी कीमत भी वजन के अनुसार है। आकर्षक डिजाइनों की राखी 300 से 700 रुपये में है।

सृजन सिंह सोनी-ज्वैलर्स मानिक चौक
ये हैं डिजाइनें
ओम, मोती, कुंदन, नग, रुद्राक्ष, श्रीगणेश, हाथी, शुभ, कलरफुल गुलाबी-लाल और नीले मोती व चेन स्टाइल डिजाइनें।
भाई-बहन की तस्वीर वाले चांदी के सिक्के हैं खूब
रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट देने के लिए इस बार मार्केट में चांदी के स्पेशल सिक्के आए हैं। इन सिक्कों पर भाई को राखी बांधती बहन के चित्र और शुभ रक्षाबंधन लिखा लिखा है। इसे डिजिटल प्रिंटिंग से बनाया गया है इसलिए यह चित्र रंग नहीं छोड़ेंगे। चांदी के वजन के हिसाब से 10 व 20 ग्राम चांदी में यह सिक्के मानिक चौक और सर्राफा बाजार में उपलब्ध हैं। इन सिक्कों में 92.5 फीसदी शुद्ध चांदी (सौ फीसदी वापसी) दी गई है। वजन के हिसाब से इनके रेट 1500 रुपये से अधिक हैं। आवास विकास में रहने वाली किरन और आरती यादव ने राखियों के साथ इन्हें खूब पसंद किया। बाजार में सोने के सिक्के भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed