{"_id":"68a775167f95f09e38009115","slug":"sick-young-man-dies-while-travelling-in-train-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-624101-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीमार युवक की ट्रेन में सफर के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीमार युवक की ट्रेन में सफर के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। काम की तलाश में हैदराबाद गए ललितपुर के युवक की ट्रेन में घर वापसी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। झांसी में मेमू में सवार होने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक पेट दर्द-बुखार से पीड़ित था। परिजन शव को ललितपुर ले गए।
ललितपुर के मोटा हसगवां, पूराकलां निवासी नीरज (24) पुत्र भूरे ललितपुर में ट्रेनों में हाउसकीपिंग का काम करता था। परिजन ने पुलिस को बताया कि पिछले माह वह दूसरे काम की तलाश में हैदराबाद गया था। वहां रहने के दौरान पेट दर्द और बुखार से पीड़ित हो गया। जब कई दिन बाद भी सुधार नहीं हुआ तो पत्नी और उसका भाई उसे लेकर हैदराबाद से दक्षिण एक्सप्रेस से झांसी पहुंचे। झांसी स्टेशन से उसे मेमू से ललितपुर ले जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। नीरज की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। ब्यूरो