फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shri Ram is not the property of BJP or RSS: Kamleshwar Patel

भाजपा या आरएसएस की संपत्ति नहीं श्रीराम : कमलेश्वर पटेल

Fri, 17 Jan 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram is not the property of BJP or RSS: Kamleshwar Patel

विज्ञापन




- पूर्व मंत्री ने भाजपा और आरएसएस प्रमुख पर साधा जमकर निशाना

::::



संवाद न्यूज एजेंसी

ओरछा। कांग्रेस की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने गुरुवार को पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचकर श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए। इसके बाद एक निजी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली जय बापू, जय भीम, जय संविधान पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।



उन्होंने बताया कि यह यात्रा एक वर्ष तक चलेगी और महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखती है।



कमलेश्वर पटेल ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हर घर और हर कण में विराजमान हैं। भगवान श्रीराम भाजपा या आरएसएस की संपत्ति नहीं हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए भाजपा पर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान न देने का आरोप लगाया। कमलेश्वर पटेल ने मोहन भागवत के इंदौर में दिए बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत द्वारा यह कहना कि अब हमें असली स्वतंत्रता मिली है, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का अपमान है। पटेल ने कालीचरण महाराज द्वारा महात्मा गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी पर उनकी टिप्पणी निंदनीय है। बैठक में पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, जगदीश तिवारी, अभिषेक दुबे, प्रकाश दांगी, रणवीर सिंह राजावत, कृष्णकांत त्रिवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर तीखा पलटवार किया है। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा नेताओं की बयानबाजी उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed