फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shreya Jhansi then Akhil and Hrithik came to Delhi

श्रेया झांसी तो अखिल और ऋतिक दिल्ली आ गए

Fri, 04 Mar 2022 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shreya Jhansi then Akhil and Hrithik came to Delhi
झांसी। यूक्रेन से मेडिकल की पढ़ाई कर रही श्रेया गुप्ता बृहस्पतिवार को झांसी लौट आई है। जबकि, अखिल सिंह और ऋतिक तिवारी दिल्ली पहुंच चुके हैं। तीनों ही छात्र-छात्रा के परिजनों ने बच्चे के लौटने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

श्रेया के पिता प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जब तक उनकी बेटी झांसी नहीं लौटी थी, तब तक हर पल चिंता सताती रहती थी। थोड़ी-थोड़ी देर में फोन करके हालात के बारे में जानकारी जुटाते रहते थे। बृहस्पतिवार को जब बेटी लौटी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, ऋतिक के पिता मुकुंद तिवारी ने बताया कि बेटा दिल्ली में रिश्तेदार के यहां रुक गया है। एक-दो दिन बाद झांसी आ सकता है। अखिल के पिता डॉ. एसएस सिंह ने कहा कि तीन दिन तक शेल्टर होम में रुकने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे रोमानिया से भारत के लिए फ्लाइट मिल पाई। रात नौ बजे तक दिल्ली आ गया। शुक्रवार को झांसी पहुंच जाएगा। इसके अलावा यूक्रेन में पढ़ने वाले झांसी के सात नए छात्र-छात्राओं की पहचान हुई है। इसमें सीपरी बाजार के रानी लक्ष्मीबाई नगर के शाहरूख हुसैन, पीतांबरा एंक्लेव की हर्षाली आर्य, डिफेंस कॉलोनी का विभू, जेएमके कॉलोनी का आर्यन राज, बाबूलाल कारखाना का रोहन और सिविल लाइन की मुस्कान कोहली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed