{"_id":"67b63b66255560fa280a5445","slug":"shot-fired-with-the-intention-of-capturing-land-case-registered-against-four-named-and-100-unidentified-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-498032-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गोली चलाई, चार नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गोली चलाई, चार नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए लोगों ने गोली चला दी। इसके अलावा वहां मौजूद कर्मी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए धमकाया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 100 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्राम टांकोरी निवासी रोहित वशंकार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गार्ड फिरोज के साथ मौजा मैरी में स्थित एक जमीन की देखभाल करता है। 18 फरवरी को ग्राम मैरी निवासी राकेश यादव, राजेश यादव, हल्लू यादव व विपिन यादव सौ अज्ञात लोगों के साथ बंदूक व हथियार लहराते हुए जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो हवा में निकल गई। जमीन मालिक के लिए भी अपशब्द कहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन