फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shot fired while opening pistol, two injured, attempt made to mislead police

Jhansi News: तमंचा खोलते वक्त चली गोली, दो घायल, पुलिस को किया गुमराह करने का प्रयास

Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shot fired while opening pistol, two injured, attempt made to mislead police
दतिया। कस्बा बड़ौनी में दतिया रोड पर शुक्रवार की रात पंक्चर बनाने वाले की दुकान पर एक युवक तमंचा लेकर आया और दुकान के अंदर ही बैठ गया। इस दौरान उसने तमंचा खोलने का प्रयास किया। तमंचे में कारतूस फंसा था, जिस कारण फायर हो गया। गोली दुकान के अंदर बैठे एक अन्य युवक की पिंडली में जाकर लगी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर बड़ौनी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने तमंचा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कस्बा बड़ौनी निवासी महेंद्र सिंह (28) ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को रात आठ बजे दतिया रोड पर पंक्चर बनाने वाले दिनेश की दुकान में बैठा था। तभी बड़ौनी का ही रहने वाला अंकित भी दुकान पर आकर बैठ गया। इस दौरान अंकित ने कमर से तमंचा निकाला और उसे खोलने लगा। तमंचे में राउंड लगा था, जैसे ही तमंचा खोला तो गोली चल गई। गोली अंकित के बाएं हाथ की उंगलियों में लगती हुई महेंद्र सिंह के बाएं पैर की पिंडली में जाकर लगी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। दोनों घायलों ने पुलिस को गुमराह करने प्रयास करते हुए बताया कि वह लोग खोड़न गांव से रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। पुलिस की जांच में कहानी झूठी निकली। बाद में दोनों लोगों ने पुलिस बताया कि गोली दिनेश पंक्चर की दुकान में चली। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने महेंद्र की रिपोर्ट पर अंकित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed