{"_id":"65cfda2ef017a9a447064484","slug":"shortage-of-doctors-will-be-removed-in-medical-college-they-will-be-posted-in-21-departments-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-264276-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : सॉल्वर गैंग का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : सॉल्वर गैंग का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- एक आरोपी शामली जनपद दूसरा बिहार प्रदेश का निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस भर्ती परीक्षा से एक दिन पहले शुक्रवार को एसटीएफ ने झांसी में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ कर दिया। यहां से दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं। एसटीएफ दोनों युवकों की निशानदेही पर अन्य स्थानों पर दबिश देने में जुटी है। अभी और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
जिले के 47 परीक्षा केंद्रों में शनिवार एवं रविवार को चार पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जानी है। इसमें कुल 86 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उधर, परीक्षा में बिहार, यूपी और झारखंड के सॉल्वर गैंग भी सक्रिय हो गए। एसटीएफ को एक गैंग के झांसी में मौजूद होने की भनक मिली। बृहस्पतिवार से ही एसटीएफ (नोएडा इकाई) ने एसपी नवेंदु कुमार की अगुवाई में डेरा डाल दिया। शुक्रवार को टीम ने नवाबाद इलाके से शामली के कांधला थाना के बड़ी रामकौर निवासी मोनू कुमार एवं बिहार के नालंदा जनपद के अमोर रोड निवासी रजनीश रंजन को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने इनके पास से दो लग्जरी कार समेत 10 प्रवेश पत्र, तीन मोबाइल फोन एवं दो आधार कार्ड समेत अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद किए हैं। एसटीएफ इन युवकों से पूछताछ करने में जुटी है।
000
पकड़े गए युवकों ने परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे रकम वसूली थी। युवकों से पूछताछ की जा रही है। दोनों युवक इसके पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल थे। युवकों की निशानदेही पर एसटीएफ टीम अन्य स्थानों पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
नवेंदु कुमार, एसपी, एसटीएफ