फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shops will remain closed, home delivery of books will be done.

दुकानें बंद रहेंगी, किताबों की होगी होम डिलीवरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
shops will remain closed, home delivery of books will be done.
विद्यालयों का नया सत्र शुरू होने के साथ ही लॉकडाउन लागू हो गया था। ऐसे में ज्यादातर बच्चे नई कक्षा की किताबें नहीं खरीद पाए थे। स्कूल जल्द खुलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में ज्यादातर विद्यालयों ने ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था कर दी है। लेकिन, किताबें न होने की वजह से बच्चों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, परंतु अब ये समस्या खत्म होने जा रही है। पुस्तक विक्रेता किताबों की होम डिलेवरी करेंगे। विकास भवन सभागार में पुस्तक विक्रेताओं के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि जो व्यापारी किताबों की होम डिलीवरी करना चाहते हैं, वे अपने हॉकर के नाम, पता व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। हॉकर के पास जारी किए जाएंगे। होम डिलेवरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुनिश्चित की जाएगी। सभी लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। खाद्य पदार्थ व दवाओं के अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed