फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shopkeepers clashed in Jhansi s Manik Chowk over calling customers

दुकानदारों में जूतमपैजार: ग्राहक बुलाने को लेकर झांसी के मानिक चौक में भिड़े दुकानदार, एक दूसरे के फाड़े कपड़े

Wed, 26 Mar 2025 10:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Mar 2025 10:49 PM IST
सार

दुकानदारों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सड़क पर गिराकर लात-घूंसे चलाए। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों के कपड़े फट गए।

विज्ञापन
Shopkeepers clashed in Jhansi s Manik Chowk over calling customers
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार शाम मानिक चौक में ग्राहकों को अपनी दुकान में बुलाने के विवाद में दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दुकान के भीतर घुसकर मारपीट की। दुकानदारों के कपड़े भी फट गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आई। दोनों पक्ष से व्यापारी भी पहुंच गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मानिक चौक में शंकर दूध वाली गली में शैलजा साड़ी भंडार एवं सागर रेडीमेड गारमेंट आमने-सामने हैं। उनके कर्मचारी बाहर खड़े होकर ग्राहकों को अपनी दुकान में बुलाते हैं। दोनों के बीच कई पहले भी कई बार विवाद हो चुका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम को ग्राहक को अपनी दुकान में बुलाने को लेकर बाहर खड़े सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। आरोप है सागर गारमेंट का मालिक कई युवकों को लेकर शैलजा साड़ी भंडार में जा घुसा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगा। शैलजा साड़ी भंडार से भी लोग बाहर निकल आए। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। दुकानदारों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सड़क पर गिराकर लात-घूंसे चलाए। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों के कपड़े फट गए। मारपीट होने से वहां अफरातफरी मच गई। कपड़े खरीदने आए ग्राहक डर कर भाग गए। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर मामले की छानबीन की जा रही है।



पढ़ें- मेरठ से ठीक उलट है यह हत्याकांड: यहां पत्नी के प्रेमी को सुलाया मौत की नींद; पीटा...फिर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed